वर्डप्रेस वेबसाइट को लोकल कंप्यूटर पर होस्ट करने के लिए आपको निम्नलिखित सॉफ्टवेर टूल्स की आवश्यकता होगी :
१. विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम या लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम वाला लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर
२. xampp या ampps सॉफ्टवेर जो की आपके कंप्यूटर में ज़रूरी अपाचे सर्वर (Apache Server) और माईएसक्यूएल mysql सर्वर इनस्टॉल कर देगा
३. इसके बाद आपको wordpress.org वेबसाइट पे जाकर wordpress की फाइल डाउनलोड करनी है
४. जब आप xampp या ampps इनस्टॉल करते है तो वो आपकी C: ड्राइव में एक फोल्डर बना देता है जिसमे htdocs नाम का फोल्डर होता है
५. wordpress से डाउनलोड की गयी ज़िप फाइल को htdocs में किसी फोल्डर में पेस्ट करें और एक्सट्रेक्ट करें
६. जिस नाम से अपने फोल्डर बनाया है वो आपकी वेबसाइट की तरह काम करेगी
७. आप xampp या ampps कण्ट्रोल पैनल से अपाचे सर्वर और mysql सर्वर को ओपन कर लें
८. गूगल क्रोम, मोजिल्ला फायरफाक्स जैसे किसी भी ब्राउसर में localhost/yourwebsitename टाइप करे
९. ब्राउज़र में localhost/phpmyadmin लिखें और एक नया डेटाबेस बना ले और उसका नाम उसके आईडी पासवर्ड के साथ लिख ले
१०. localhost/yourwebsitename में इनस्टॉल पे क्लिक करें और अपनी भाषा का चुनाव करें
११. डेटाबेस का नाम दर्ज करें और डाटाबेस का यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करें
१२. अपनी वेबसाइट के administrator यूजरनेम और पासवर्ड को चुने और ईमेल दर्ज करें
१३. अब आपकी वेबसाइट के डैशबोर्ड में आप localhost/yourwebsitename/wp-admin लिख के पहुच सकते है
Read this post in English

Ankit Srivastava is an IT trainer, technology educator, and digital skills mentor with expertise in programming, data analytics, AI, and software development. He has successfully trained thousands of learners, with more than 10,000 student enrollments on Udemy. His practical teaching approach empowers students and professionals to build in-demand technical skills. Colorstech channel where Ankit posts video tutorials has more than 8000 Subscribers.




